फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   65 uncle-nephew of the State Department handling

प्रदेश के 65 विभाग संभाल रहे चाचा-भतीजे 

Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
65 uncle-nephew of the State Department handling
प्रदेश के 65 विभाग संभाल रहे चाचा-भतीजे  - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कांग्रेस की डार्क जोन हटाओ-किसान बचाओ की यात्रा के तहत 20 वर्षों से डार्क जोन में चल रहे अंबियापुर-सहसवान ब्लाक को बाहर कराएं जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा नगर के रंजना हॉस्पिटल तिराहे पर सभा हुई। इसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से गैर कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश लगातार विकास में पिछड़ता जा रहा है। सपा मुखिया विकास के नाम पर जनता को केवल गुमराह करने में लगे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 50 और उनके चाचा शिवपाल सिंह पर प्रदेश के 15 विभाग के मंत्री है। बाकी सभी मंत्रियों को लालबत्ती देकर गुमराह किया जा रहा है। 
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि बसपा की मायावती ने अंबेडकर और कांशीराम के नाम का सहारा लेकर अपनी झोली भरने का काम किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जनता को काला धन वापस लाने एवं सभी के खातों में 15-15 लाख रुपए की धनराधि डालने का भरोसा दिलाया। जो अभी तक पूरा नहीं कर सके है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनेगी। सपा-बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। 
विज्ञापन

जिला महासचिव चश्मपाल सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि वह किसानों को जब तक उनका हक नहीं दिला देते है, तब उनका संघर्ष जारी रहेगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष साजिद अली, जिला उपाध्यक्ष महेश सक्सेना, नगराध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर आदि ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बिसौली-कासगंज मार्ग किया जाम
बिल्सी। अंबियापुर-सहसवान ब्लाक को डार्क जोन से बाहर कराएं जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए डार्क जोन हटाओ-किसान बचाओ आंदोलन के खत्म होने के बाद जिलाध्यक्ष साजिद अली और जिला महासचिव चश्मपाल सिंह के नेतृत्व में बिसौली-कासगंज मार्ग उक्त मंाग को लेकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed