बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर में शुक्रवार को वेकमेट इंडिया लिमिटेड, कोसीकलां (मथुरा) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट शिविर लगाया गया। कंपनी के प्रतिनिधि आलोक सिंह ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली और अवसरों के बारे में जानकारी दी।
इस प्लेसमेंट में कुल 93 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 88 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद हुए इंटरव्यू में 65 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जॉब व अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद पर नियुक्ति दी जाएगी। उन्हें 11,500 रुपये मासिक वेतन और 617 रुपये बोनस (दिवाली पर देय) प्राप्त होगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में अनुदेशक अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, आनंद मोहन पटेल और दिनेश सैनी का विशेष सहयोग रहा।