फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   62 lakhs cheated from Bareilly's woman by becoming land owner

फर्जी जमीन मालिक बनकर बरेली की महिला से 62 लाख ठगे

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
62 lakhs cheated from Bareilly's woman by becoming land owner
बदायूं। सहसवान इलाके के शातिरों ने फर्जी जमीन मालिक बनकर बरेली की एक महिला से 62 लाख रुपये ठग लिए। उस महिला ने अपना घर मकान बेचकर आरोपियों को रुपये दिए थे, लेकिन जब महिला ने उनकी हकीकत खंगाली तो सब फर्जी निकला। महिला ने बरेली के हाफिजगंज थाने में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली में सेंथल कस्बा के मोहल्ला फकीर हज्जाम निवासी शाहीन पत्नी शबाब हुसैन के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सहसवान के गांव खैरपुरा निवासी सलीम पुत्र अमीरउद्दीन से हुई थी। उसने गौतमबुद्ध नगर जिले में एक जमीन बताई थी। जमीन दिखाने के साथ उसने सहसवान के खैरपुरा निवासी बहारे आलम, मुसिब्बर, सोहेल और भूरे से मुलाकात कराई। उनमें से एक व्यक्ति को करतार सिंह बना दिया। फिर 10 बीघा जमीन का पांच करोड़, 60 लाख रुपये में सौदा किया। आरोपियों ने बयाने के तौर पर 16 लाख रुपये लेकर दस लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग खातों में उनसे 62 लाख रुपये ले लिए, फिर एक फर्जी एग्रीमेंट करके उन्हें दे दिया। जब बैनामा करने का समय नजदीक आया तो टालमटोल करने लगे। जब शाहीन ने छानबीन करते हुए असली करतार सिंह से मुलाकात की तो पता चला कि उन्होंने अपनी जमीन आश्रम को दे दी है। तब उन्होंने आरोपियों से अपना रुपया मांगा, लेकिन उन्होंने रुपया नहीं लौटाया। इस पर शाहीन ने बहारे आलम, सलीम, इब्ने हसन उर्फ भूरे, तारिक, अमन, रिहान, सुल्तान, सोहेल, इरशाद, मुबस्सिर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान में कई भूखंड कब्जा चुके हैं आरोपी
सहसवान के जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें से कुछ भूमाफिया भी बताए जाते हैं। इन लोगों ने कई भूखंड पर कब्जा कर लिया है। यहां शत्रु संपत्ति के पास स्थित विवादित जमीन को बेचने के मामले में भी इनमें से कुछ लोग शामिल हैं। ये आरोपी तहसील के कर्मचारियों से सांठगांठ कर भूखंडों पर कब्जा करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed