{"_id":"5c76d07abdec2273724c5b4e","slug":"61551290490-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इस भाषा में ही जवाब दिया जाना चाहिए था पाकिस्तान को’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इस भाषा में ही जवाब दिया जाना चाहिए था पाकिस्तान को’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद हर भारतवासी शोक के साथ-साथ आक्रोश में था। इस हमले की चहुंओर निंदा की जा रही थी। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। भारतीय सेना ने भी लोगों को निराश नहीं किया और वायुसेना ने एयर स्ट्राइक के माध्यम से 40 जवानों की शहादत का बदला 350 आतंकियों का खात्मा करके ले लिया। पूर्व सैन्य अधिकारियों और फौजियों का कहना है कि ऐसा करके सेना ने न केवल जवानों की शहादत का बदला लिया बल्कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सेना से सेवानिवृत्त हो चुके लोगों से जब इस बाबत राय जानी गई तो उनका कहना था कि पाकिस्तान को ऐसी ही भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए था।
----
अब वक्त आ गया है कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। अगर पाकिस्तान के साथ कोई देश खड़ा होने की हिमाकत करे, तो उसे भी करारा जवाब दिया जाए। पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में जवाब देना उचित था। भारतीय वायु सेना का यह ठीक कदम है।
-केजी गेन, कैप्टन (सेवानिवृत्त)
-----
वायुसेना ने पाकिस्तान को सही जवाब दिया है। जब तक उन्हें ये जवाब नहीं दिया जाता, तब तक उसकी समझ में नहीं आता। सेना को चाहिए कि वह पूरे पाकिस्तान को नक्शे से ही हटा दे, ताकि धरती से आतंकवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।
विज्ञापन
-महेश कुमार, सूबेदार (सेवानिवृत्त)
--
पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब समय आ रहा है कि आतंकवाद के इस गढ़ को जड़ से मिटा दिया जाए। अब किसी भी प्रकार से पीछे हटाने की जरूरत नहीं है। इनके प्रति अपना ये ही रवैया रहना चाहिए।
- रामसेवक सिंह, हवलदार (सेवानिवृत्त)
--------------
हमे गर्व है अपनी सेना पर, वक्त आने पर सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आने वाले समय में सेना और भी बेहतर काम करेगी, जिससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा होगा। पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर जवाब देने की अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है।
-संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त)