फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मिट्टी की ढांग गिरी, दबकर बालिका की मौत, तीन घायल

मिट्टी की ढांग गिरी, दबकर बालिका की मौत, तीन घायल

Mon, 21 Jan 2019 06:41 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग गिरी, दबकर बालिका की मौत, तीन घायल
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सतेती के मझरा सीतापुर में सोमवार को दिन में पूर्वाह्न 11.30 बजे मिट्टी की ढांग गिरने से चार बच्चे दब गए, जिसमें दो बच्चों को तुरंत निकाल लिया गया, जबकि ढांग में दबी सगी बहनों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसमें एक बालिका की मौत हो गई। दूसरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम निवासी छोटे लाल जाटव की बेटियां छह वर्षीय शिखा और 10 वर्षीय मुस्कान मोहल्ले की 12 वर्षीय पायल पुत्री वेदपाल और छह वर्षीय अनिल पुत्र पप्पू के साथ गांव की उत्तर दिशा मेें स्थित एक गड्ढे में पीली मिट्टी खोदने गईं थीं। ग्रामीणों की माने तो चारों बच्चे गड्ढे में घुसकर मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की बड़ी ढांग उनके ऊपर गिर गई, जिसमें चारों दब गए। अनिल और पायल कुछ पीछे थे, इससे उनके ऊपर अधिक मिट्टी नहीं आई। वे तुरंत ही बाहर निकल आए, जबकि शिखा और मुस्कान दोनों बहनें ढांग में दबी रह गईं। बाहर निकले बच्चों ने शोर मचाकर खेतों में काम कर रहे लोगों को बुला लिया। उनकी सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद दोनों बहनों को निकालने के लिए मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मुस्कान को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि शिखा को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। करीब एक घंटे के अभियान के बाद उसे भी निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed