{"_id":"5bfab75bbdec2241c31d18a5","slug":"61543157595-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों के तीन कारण, नींद, नशा और तेज रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों के तीन कारण, नींद, नशा और तेज रफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--18
दुर्घटनाओं के कारण तीन
नींद नशा व तेज रफ्तार
यातायात माह के तहत रोडवेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन, बताए ट्रैफिक नियम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रविवार सुबह यातायात माह के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे सीओ ट्रैफिक भूषण वर्मा ने बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे दूसरे लोगों की जान सुरक्षित रहे और वह खुद सुरक्षित लौट सकें।
सीओ ट्रैफिक भूषण वर्मा ने बताया कि चालक हो या कोई और, जो वाहन चलाना जानता हो उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। उन्हें पता होना जरूरी है कि यातायात नियमों का कौन सा चिह्न क्या संकेत दे रहा है। इससे बड़ी-बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाइक सवार लोगों को हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। तो कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हादसे होने की तीन वजह मुख्य हैं। एक तो चालक को नींद आने पर एक्सीडेंट हो जाता है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अक्सर हादसे होते हैं। इसलिए किसी वाहन को नशे में नहीं चलाएं और न ही वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करें। अधिकतर घटनाएं तेज रफ्तार से होती हैं। इसलिए वाहन की रफ्तार भी धीमी रखें। उन्होंने कहा कि इस समय यातायात माह चल रहा है। हमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देनी है। साथ ही परिवर्तन भी लाना जरूरी है। इस दौरान यातायात प्रभारी राममिलन, यूपी स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के पदाधिकारी, कर्मचारी, चालक और परिचालक मौजूद रहे।