{"_id":"5bf54cd1bdec220514246359","slug":"61542802641-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा में उमड़ने लगा आस्था का सैलाव
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा उद्घाटन, मिनी कुंभ में कल होगा मुख्य स्नान मूंछ प्रतियोगिता के साथ ही होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं अमर उजाला ब्यूरो
मेला ककोड़ा। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। गुरुवार को दिन में 11 बजे दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। पहली बार मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जिला पंचायत कैंपस के पीछे मिनी स्टेडियम बनाने का काम चल रहा है तो गंगा स्नान के लिए हजारों लोग पहुंच चुके हैं। मेला पूरी तरह से तंबुओं का शहर बन गया है। रेत पर अठखेलियों के साथ ही गंगा में स्नान करने वालों को फ्लड पीएसी के जवान गहरे पानी में जाने से रोकने में लगे हैं। मेला परिसर के फुटपाथ पर लगी दुकानों को पुलिस ने जबरन हटवा दिया, जिससे भीड़ का दबाव बनने पर मुख्य चौराहे पर रास्ता न अवरुद्ध हो। सीओ भूषण वर्मा ने बैठक कर सभी को अपने डयूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। चीता मोबाइल लगातार मेले में दौड़ रहे हैं ताकि किसी तरह का वाहनों से जाम न लगे साथ ही श्रद्धालुओं को अन्य किसी तरह की दिक्कत भी नहीं हो।