{"_id":"5bf54ccdbdec22694f46221e","slug":"61542802637-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर चीनी मिल का हवन पूजा के साथ ही किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर चीनी मिल का हवन पूजा के साथ ही किया उद्घाटन
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-20-
शेखूपुर चीनी मिल हवन
पूजन के साथ शुरू
अच्छी क्वालिटी का गन्ना बोकर आय में किसान करें वृृद्धि : बीएल वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। द किसान सहकारी चीनी, शेखूपुर मिल हवन पूजन के बाद शुरू हो गई। इसका विधिवत शुभारंभ यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन बीएल वर्मा, डीएम दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पहले गन्ना पेराई कराने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया।
उद्घाटन के बाद मशीनों को ऑन करके विधिवत शुरू किया गया। इस दौरान चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की दरगाह पर जाकर चादरपोशी की गई तो शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी किसान रिजेक्टेड क्वालिटी का गन्ना न बोएं। अच्छी क्वालिटी का गन्ना बोकर अपनी और मिल की आय में वृृद्धि करें। डीएम ने किसानों से कहा कि अच्छी क्वालिटी का गन्ना बोकर चीनी उत्पादन क्षमता बढ़ाएं। जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हो सके। डीएम ने चीनी मिल जीएम बीएन सिंह को निर्देश दिए कि किसानों का पिछला शेष गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करें। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन, चीनी मिल्स प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, सर्वेश कुमार द्विवेदी, पीके शर्मा, प्रसादी लाल आदि मौजूद रहे।