फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पूरे दिन जाम से जूझे लोग, फंसे सैकड़ों वाहन

पूरे दिन जाम से जूझे लोग, फंसे सैकड़ों वाहन

Sat, 17 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन जाम से जूझे लोग, फंसे सैकड़ों वाहन
बदायूं। शनिवार को शहर के अंदर लगभग हर तरफ जाम लगा रहा। जिसके चलते घंटों लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल को तैनात पुलिस वाले भी परेशान हो गए। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली के समय सभी प्रमुख रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

यूं तो शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, कचहरी तिराहे, जेल तिराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, नवादा तिराहे, लालपुल पर दिन में कई बार जाम लगता है। शनिवार को भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली थी। पूरे जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक से जिला मुख्यालय आए। हालांकि बाइक रैली के रास्ते पहले से ही निर्धारित थे सो उन मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस वाले तैनात थे। फिर भी शहर में आज कई बार सभी मुख्य रोड पर जाम लगा। वाहनों की लंबी लाइनें थीं। जिन्हें पास कराने में ट्रैफिक पुलिस वालों के भी पसीने छूट गए। जाम में वाहनों में बैठे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। शाम करीब चार बजे तक शहर में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


परेशान हुए स्कूली बच्चे
बदायूं। जिस वक्त शहर में जाम लगा था। उसी समय शहर के अधिकतर स्कूलों की छुट्टी हुई थी। सो उन स्कूलों के वाहन भी जाम में फंस गए। लिहाजा, उन वाहनों में बैठे बच्चे काफी देर तक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक सड़कों पर परेशान रहे छात्र-छात्राएं
वजीरगंज। विशेष स्वच्छता रैली में शामिल होने आए तमाम विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक सड़कों पर स्कूली बालक-बालिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं नगर पंचायत के जिम्मेदारों का इंतजार करते रहे। दो घंटे बाद पहुंचे ईओ शिवलाल राम ने रैली स्थागित करने की बात कही, साथ ही कहा कि अब आगामी रैली 20 नवंबर को निकाली जाएगी। ये सुनकर कई लोग नाराज हुए, लेकिन प्रशासन के आगे मजबूर लोग कुछ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed