फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 तक जिले को करना होगा ओडीएफ

15 तक जिले को करना होगा ओडीएफ

Sat, 10 Nov 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
15 तक जिले को करना होगा ओडीएफ
जिले को 15 तक
विज्ञापन

करना होगा ओडीएफ
बदायूं। जिले को 15 नवंबर तक खुले में शौच से मुक्त कराने को प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ओडीएफ को लेकर रोजाना ही समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इससे जुड़े अफसरों के साथ ही प्रधान और सचिवों को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में निर्धारित तिथि तक जिले को ओडीएफ कराने को लगे रहें।

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि हम सबका लक्ष्य 15 नवंबर तक प्रत्येक गांव को ओडीएफ घोषित करना है। इसके लिए दो काम करने है पहला यह कि जितने शौचालय बनने शेष हैं, वह हर हालत में 15 नवंबर तक बन जाएं। दूसरा यह है कि जो लोग अब भी खुले में शौच करने जा रहे हैं उनको समझा बुझाकर के खुले में शौच जाने से रोकें। इसके लिए जैसे पहले उन्होंने अनुरोध किया था कि प्रत्येक दिन प्रधान स्वयं और गांव की निगरानी समिति सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक निगरानी का कार्य करेगी और उन रास्तों पर खड़ी होगी जिन से लोग खुले में शौच करने के लिए खेतों और जंगल में जाते हैं। डीएम ने कहा है कि यह कार्य कुछ गांव में बखूबी अच्छे ढंग से किया जा रहा है। कहा है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही प्रधान की ओर से नहीं बरती जाए। प्रतिदिन फोटो प्रधान द्वारा डाला जाएगा जिस प्रधान के द्वारा फोटो नहीं डाला जाएगा तो यह माना जाएगा वह इसमें कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। गांव के मुखिया होने के नाते उनका दायित्व है कि वे गांव को साफ-सुथरा और अच्छा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed