{"_id":"5bbe4b87867a552852435ae5","slug":"61539197831-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला ककोड़ा 16 नवंबर से, मुख्य स्नान 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला ककोड़ा 16 नवंबर से, मुख्य स्नान 22 को
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मेला ककोड़ा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि ककोड़ा मेला 16 को हवन पूजन के साथ शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा। 22 एवं 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष स्नान होगा।
डीएम ने मेला ककोड़ा को जाने वाल मार्ग की पेचिंग कार्य और साइड पटरी मरम्मत कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को दिए है। मेले में 200 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाए, जिसे डिवाइडर रहे। डीएम ने कहा कि मेले में जुआ, शराब एवं पॉलिथीन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। मेले से एक किलोमीटर पहले से वाहन न खड़े होने दें। पार्किंग की उचित व्यवस्था रहे। कृषि, पंचायत, गन्ना, स्वास्थ्य, वन विभाग मेले में अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी लगाएं। सीडीओ देवकृष्ण तिवारी, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एएमए जिला पंचायत सीपी सिंह राघव आदि रहे।