फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर-घर हुई मां शैलपुत्री की आराधना, गूंजे जयकारे

घर-घर हुई मां शैलपुत्री की आराधना, गूंजे जयकारे

Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
घर-घर हुई मां शैलपुत्री की आराधना, गूंजे जयकारे
बदायूं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई। बुधवार को घर-घर श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा की और आरती उतारी। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों और घरों में देवी भगवती के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख नगला मंदिर में बुधवार तड़के तीन बजे देवी दरबार के पट खोले गए। सबसे पहले मंगला आरती की गई। साढ़े तीन बजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उधर, तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और सुबह पांच बजे तक लंबी लाइन लग गई। देवी दर्शन के इंतजार में लोग घंटों खड़े रहे। शहर के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, पान, सुपारी, लौंग, बतासे, नारियल, फल और फूल चढ़ाकर भगवती की पूजा की और आरती उतारी। नवरात्र के पहले दिन गूंजे जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

दोपहर को मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन दिन ढलते ही भीड़ फिर शुरू हो गई। शाम को देवी दर्शन करने पहुंचे लोगों को फिर लाइन में लगना पड़ा। नगला मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ पड़ी। शाम को कई मंदिरों में महिलाओं ने देवी जी के गीत गाए। देर शाम आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। घरों में व्रत रखने वालों ने पूजा और आरती करने के बाद फलाहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौबतराय के मंदिर में अखंड ज्ञान ज्योति जलाई
बदायूं। नवरात्र के पहले दिन बुधवार को चित्रांश कर्मचारी कल्याण समिति के लोगों ने शहर के प्राचीन नवाब नौबतराय के मंदिर में अखंड ज्ञान ज्योति जलाई।
देवी की प्रथम अवतार शैलपुत्री की मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उनसे गुरु और माता-पिता का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा गया। ज्योति जलाने वालों में आजाद सक्सेना, सुभाष चंद्र सक्सेना, शैलेंद्र कुमार सक्सेना, कमलेश सक्सेना, गीता सक्सेना, सपना राजपूत, प्रियंका सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed