फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गणपति बप्पा मोरया.. अगली बरस तुम जल्दी आना ...

गणपति बप्पा मोरया.. अगली बरस तुम जल्दी आना ...

Wed, 19 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया.. अगली बरस तुम जल्दी आना ...
बदायूं। गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तुम जल्दी आना ...। श्रीगणेश जी की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में बुधवार को शहर की सड़कों पर आस्था का सैलाब नजर आया। शोभायात्रा में शामिल हर कोई केसरिया गुलाल और आस्था से सराबोर था। जुलूसों में शामिल भीड़ से पूरे दिन शहर की सड़कें जाम रहीं। शाम को कछला गंगाघाट पर जयकारों के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन

वैसे तो बुधवार को ही श्री गणेश विसर्जन के लिए जुलूस शहर के हर इलाके से निकले, लेकिन भोलाधाम से निकली श्री गणेश गणेश शोभायात्रा का जुलूस सबसे प्रमुख था। कछला गंगाघाट जाने से पहले सारे जुलूस भोलाधाम की शोभायात्रा में शामिल होते गए। शोभायात्रा से पहले भोलाधाम सेवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का विधिवत समापन किया गया। श्रीगणेश जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया और लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। शोभायात्राओं को डीजे की धुनों के साथ रवाना किया गया। जुलूस में शामिल महिला, पुरुष बच्चे भक्ति गीतों पर झूम रहे थे। विसर्जन शोभायात्रा भोलेनाथ धाम से शुरू होकर पथिक चौक, हलवाई चौक, टिकटगंज, मालवीय गंज, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए लालपुल पहुंची। इस बीच शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले छोटे-छोटे जुलूस शोभायात्रा में शामिल होते कए।
विज्ञापन


11 हजार लड्डुओं का लगाया भोग
भोलाधाम में श्रीगणेश विसर्जन यात्रा रवाना होने से पूर्व विघ्नहर्ता को 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। विधि विधान से पूजन करने के बाद प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने जल, प्रसाद और फल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भादों में सड़कों पर दिखा होली जैसा नजारा
श्रीगणेश शोभायात्रा में शामिल लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बौछार कर रहे थे। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे। हर कोई केसरिया गुलाल से नहाए नजर आ रहा था। जुलूस के बीच से होकर निकले अन्य लोग भी गुलाल लगे बगैर नहीं बच पाए। बुधवार को सड़कों पर होली जैसा माहौल नजर आ रहा था।


सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को लेकर बुधवार को शहर के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। हर चौराहे पर पुलिस नजर आ रही थी। जुलूसों आगे पीछे पुलिस और पीएसी के जवान चल रहे थे। सभी थानेदार अपने इलाके में भ्रमण करते रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार पल-पल की खबर ले रहे थे। खुफिया विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed