{"_id":"5b200e854f1c1bf16e8b79b1","slug":"61528827525-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास आयुक्त को थाने में मिली गंदगी, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास आयुक्त को थाने में मिली गंदगी, जताई नाराजगी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-40,31-
आवास आयुक्त को थाने में
मिली गंदगी, जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली/ उघैती। जिले के नोडल अधिकारी और आवास आयुक्त धीरज साहू दो दिवसीय दौरे पर बिसौली ब्लाक के गांव सुदेशपुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने गांव वालों से बात की। साथ ही गांव की वास्तविक स्थिति जानी। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंगलवार को आवास आयुक्त धीरज साहू सबसे पहले बिसौली थाने पहुंचे। वहां पर उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्हें एक कमरे में बेतरतीब सामान भरा मिला। साथ ही गंदगी फैली होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि आगे से ऐसा नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने विवेचनाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद में आवास आयुक्त बिसौली ब्लाक के गांव सुदेशपुर पहुंचे। जहां पहले से ही उनके लिए पंडाल लगाया गया था। यहां पर उन्होंने ग्राम स्वराज योजना के तहत 16 योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही उन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या फिर नहीं मिल रहा है इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद में फरियादियों की समस्याओं के लिए अधीनस्थों के लिए निर्देशित भी किया। इसके बाद गांव में घूमकर उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी किया। विकास कार्यों की जानकारी करने पर पता चला कि तालाब की खुदाई तो सोमवार से ही प्रारंभ हुई है। गांव में 22 में से दो इंडिया मार्का हैंडपंप खराब मिले।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिवकुमार के मकान से लेकर एक सड़क बननी थी। उसका विभाग की ओर रुपया भी निकाला जा चुका है। लेकिन अब तक वह सड़क नहीं बनाई गई है। प्राथमिक स्कूल में मात्र दो अध्यापक होने को उन्होंने नाकाफी बताया। इस मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार, एडीएम अजय श्रीवास्तव, एसडीएम मोहम्मद अवेश, सीओ मुन्नालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------
गंदगी देख भड़के आयुक्त
मंगलवार को जब आवास आयुक्त धीरज साहू गांव पहुंचे, तो वहां पर यहां-वहां गंदगी देखी, इसपर वह भड़क गए। उन्होंने प्रधान, सचिव को जमकर लताड़ा। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को निर्देशित किया। कहा कि लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।