फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पत्नी की हत्या करने वाले को मिली उम्रकैद

पत्नी की हत्या करने वाले को मिली उम्रकैद

Wed, 21 Mar 2018 09:23 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाले को मिली उम्रकैद
पत्नी की हत्या करने
विज्ञापन

वाले को उम्रकैद
साढ़े तीन साल पहले हुई थी घटना, हत्या कर लाश बैड के बक्से में छिपा दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
तीन साल पहले पत्नी की हत्या करने के बाद लाश छिपाने वाले मुजरिम को स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट अशोक कुमार सप्तम ने दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मुजरिम पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
गांव संग्रामपुर निवासी जायरा बेगम ने 27 अगस्त 2014 को बिसौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जायरा बेगम ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाले सरताज पुत्र शाहबाज खां के साथ की थी। पति से विवाद होने पर गुड़िया अपने मायके चली आई थी। छह अगस्त 2014 को जारा बेगम बेटी गुड़िया के साथ दवा लेने के पैदल दबतोरा जा रही थी। तभी रास्ते में मिला सरताज अपने साथ गुड़िया को जबरन ले गया। जायरा बेगम ने अपनी बेटी गुड़िया को अगवा करने की रिपोर्ट सरताज के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने सरताज को 15 सितंबर 2014 को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस को सरताज ने बताया कि उसने गुड़िया की सोनीपत (हरियाणा) ले जाकर हत्या कर दी। लाश डबल बैड के बक्से में बंद है। बिसौली पुलिस ने सोनीपत जाकर सरताज की निशानदेही पर गुड़िया की लाश बरामद की थी। तब पुलिस ने सरताज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अपहरण के साथ हत्या कर लाश गायब कर देने की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन

स्पेशल जज अशोक कुमार सप्तम ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रईस अहमद और बचाव पक्ष के वकील की दलीलों को सुनने के बाद हत्याकर लाश को गायब करने के जुर्म में सरताज को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 15 हजार का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed