फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाल दिवस पर पंडित नेहरू को याद किया

बाल दिवस पर पंडित नेहरू को याद किया

Tue, 14 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस पर पंडित नेहरू को याद किया
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस पर समूहगान, लघु नाटिका, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि आयोजित किए गए। साथ ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

मदर एथीना स्कूल में पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर निदेशिका चयनिका सारस्वत ने प्रकाश डाला। हेड ब्वाय कृष्ण मोहन, हेड गर्ल धान्या सागर भी विचार रखे। अध्यापक विष्णुगोपाल ने कविता पाठ किया। कई खेल हुए। प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बाल दिवस की बधाई दी। बीआरबी मॉडल स्कूल में सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। प्रबंधक सुभाष बतरा ने प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। प्रधानाचार्य एसएस राठौर ने बच्चों को बाल दिवस की जानकारी दी। जीलॉट पब्लिक स्कूल में बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा में मनमोहक लग रहे थे। बच्चों ने कविता भी सुनाई। प्रधानाचार्य जसप्रीत कौर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। फ्लोरेंस नाइटिंगल्स पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर सरला स्वरूप ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पायल, रिफत, वैभव की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में एनएसएस की इकाई की ओर से बाल दिवस व मधुमेह दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरु के बारे में विस्तार से बताया। अमिता आलोक ने मधुमेह के बारे में बच्चों को जानकारी दी। केदानाथ महिला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनिता कुमारी ने कहा कि नेहरु जी ने बच्चे को देश का भविष्य बताया, कहा कि उनका विशेष ध्यान रखा जाए। भगवान परशुरराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, होली कांवेंट स्कूल, सैयद मुनव्वर अली मैमोरियल कन्या जूनियर हाईस्कूल, श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल, हमारा बचपन प्ले स्कूल, नेहरू पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, ऊं नमो शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी आवासीय इंटर कॉलेज, विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला पूर्वी, हिंदुस्तान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आसिम सिद्दीकी मैमोरियल डिग्री कॉलेज में भी बाल दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

----------------
बच्चे बोले, पॉलिथीन है खतरनाक
बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्मदिवस अलग ही अंदाज में मनाया। ‘नो टू पॉलिथीन’ को संगीतमय रूप से प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए वातावरण को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.नेमी चंद्रा और सहायक शिक्षा निदेशक (एडी) बेसिक शशिदेवी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इस बीच टिथोनस के बच्चों ने अपने कार्यक्रम के जरिए पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। उनकी प्रस्तुति को सभी ने सराहा। एडी बेसिक शशिदेवी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर स्वच्छता का संदेश देकर समाज हित में सभी को जागरूक करने का कार्य किया है।
सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने कहा कि बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देकर राष्ट्र की सेवा का संकल्प दोहराया। कहा-राष्ट्र सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। अतिथियों ने स्कूल के सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में टिथोनस स्कूल के प्रबंध निदेशक शरद बंसल, प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश, डॉ.वीके मिश्र, एके अग्निहोत्री, शिक्षक राजीव कुमार, शिक्षिका संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह, प्राथमिक की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, कुसुम आदि थे।

उझानी। न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अयोध्या प्रसाद पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एमएसए अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा पिछले दिनों हुई माध्यमिक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्रथम स्थान पर रही रेखा सागर को मेडल भेंट किया गया। वंशीधर मेमोरियल कादमी जूनियर हाईस्कूल और आरके पब्लिक स्कूल, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कई कार्यक्रम हुए। बसोमा के रजत विद्या मंदिर में खेलकूद में नीतू प्रथम, रश्मि द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed