फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Wed, 08 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
शहर पर छाई कोहरे की परत। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मंगलवार को पूरे दिन आकाश में धुंध छाई रही तो बुधवार को इसने घने कोहरे का रूप ले लिया। यह दिन में करीब 11 बजे छटा। घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए तो सर्दी बढ़ने से लोगों ने परेशानी महसूस की।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार तड़के से ही आसमान में धुंध छा गई थी जो पूरे दिन रही। लोगों को लगा धुंध से निजात मिल जाएगी, लेकिन बुधवार इसने कोहरे का रूप ले लिया। स्थिति यह थी कि सुबह आठ से नौ बजे तक सड़कों पर कोहरे की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा था। लोगों को अनुमान नहीं था कि मौसम इस तरह करवट ले लेगा।
विज्ञापन

करीब 11 बजे के आसपास कोहरा दूर हुआ। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा रहा। कोहरे के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा का असर सरकारी दफ्तरों पर भी देखने को मिला। कई दफ्तरों में सरकारी कर्मचारी प्रात: 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे। कुछ दफ्तरों में बताया गया कि बहुत से कर्मचारी रोजाना बरेली आदि स्थानों से आते हैं। वाहनों के थम जाने से वह समय से नहीं पहुंच सके।
राज्य सड़क पविहन निगम बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राजेश कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण यात्री कम निकले। बोले-डिपो की आय पर क्या प्रभाव पड़ा यह बाद में पता चलेगा। मगर कोहरे ने यात्रियों की संख्या को काफी प्रभावित किया है।
------
बाजार भी रहा प्रभावित
कोहरे की मार से बाजार भी अछूता नहीं रहा। दुकानदारों ने कहा कि कोहरे और मौसम में आए बदलाव के कारण देहात क्षेत्र से खरीदारी करने वाले लोग कम ही आए। सुबह तो बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

----------
बदायूं। उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.संजय कुमार कहते हैं कि धुंध और कोहरा किसी फसल के लिए नुकसानदेह नहीं है। गेहूं की बुवाई को खेत में नमी की जरूरत होती है सो कोहरे से पूरी नमी मिल सकती है। किसानों को किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed