{"_id":"59ef1e4f4f1c1baf678b7407","slug":"61508843087-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दंपति समेत 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दंपति समेत 14 यात्री घायल
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बाईपास पर भीम आश्रम के पास रूहेलखंड डिपो की रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई। रोडवेज बस सवार दंपति समेत 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। यात्रियों को गुस्से में देख बस के चालक और परिचालक मौका मिलते ही खिसक गए। हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक हाइवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा मंगलवार दोपहर में हुआ। रूहेलखंड डिपो की रोडवेज बस बदायूं स्टैंड से सवारियों बैठाकर मथुरा को निकली थी। भीम आश्रम के पास साइकिल सवार राहगीर को बचाने की कोशिश में बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। बस ने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। रोडवेज बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस में सवार यात्रियों ने बचाव को चीख पुकार की तो आसपास घरों से लोग भी निकल आए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाल कर पास में ही निजी क्लीनिक इलाज कराया। रोडवेज बस सवार घायलों में ककराला निवासी रियाज अहमद (55), सिविल लाइंस बदायूं निवासी सतीशचंद्र गुप्ता (52), बदायूं शिवपुरम कॉलोनी निवासी विष्णुकांत (25), वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा निवासी सुरेंद्र पाल(35), हरियाणा के फरीदाबाद में ओल्ड फरीदाबाद निवासी महेंद्र (22), उनकी पत्नी भावना, दोनों वाहन के चालक समेत 14 लोग शामिल हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। घायल यात्रियों में किसी को ऐसी गंभीर चोट नहीं थी जो पुलिस उन्हें अस्पताल में भर्ती कराती। यात्रियों ने किया हंगामा
हादसे के बाद मौके पर घायल यात्रियों ने हंगामा भी किया। नाराजगी इस बात को लेकर ज्यादा थी कि बस के चालक और परिचालक ने घायलों के पास रुकने की जरूरत महसूस नहीं की। यात्रियों में ककराला के रियाज अहमद और बदायूं के विष्णुकांत ने बताया कि वह बस की अगली सीट पर बैठे थे। दोनों वाहनों की रफ्तार भी अधिक थी। हादसे के लिए दोनों वाहन के चालक जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर घायल यात्रियों ने हंगामा भी किया। नाराजगी इस बात को लेकर ज्यादा थी कि बस के चालक और परिचालक ने घायलों के पास रुकने की जरूरत महसूस नहीं की। यात्रियों में ककराला के रियाज अहमद और बदायूं के विष्णुकांत ने बताया कि वह बस की अगली सीट पर बैठे थे। दोनों वाहनों की रफ्तार भी अधिक थी। हादसे के लिए दोनों वाहन के चालक जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन