{"_id":"59c3411c4f1c1b26688b5b5f","slug":"61505968412-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी तो दूर प्रभारी अधिकारी ने भी नहीं समझा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी तो दूर प्रभारी अधिकारी ने भी नहीं समझा दर्द
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। विकास भवन परिसर में वेतन न मिलने को लेकर दो दिन से धरने पर बैठे डीआरडीए विभाग के कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। डीआरडीए कर्मचारी को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने पीडी से कहा तो उनकी एक न सुनी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने जिले के प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन देना चाहा तो नोडल अधिकारी ने उनका ज्ञापन नहीं लिया।
डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के लोगों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और विकास भवन कर्मचारी संघ के लोगों ने समर्थन दिया। परिषद के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो पूरे जिले के दफ्तरों में तालाबंदी करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि नोडल अधिकारी ने भी ज्ञापन न लेकर संवेदनहीनता का परिचय दिया है। इससे नाराज हो कर मौजूदा यूनियन के लोगों ने उग्र और सामूहिक आंदोलन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ ने कहा कि शासन और प्रशासन कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। ग्रीश चंद्र मिश्रा, राजीव गुप्ता, कमल कुमार, ऋषि कुमार, राकेश कुमार शर्मा, राजीव पाल सिंह, अनिल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अरशद अली सेवाराम आदि मौजूद रहे।