फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दरावनगर गांव में जलभराव से स्थिति बद्हाल

दरावनगर गांव में जलभराव से स्थिति बद्हाल

Sat, 02 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दरावनगर गांव में जलभराव से स्थिति बद्हाल

विज्ञापन
कुंवरगांव। जिले में बुखार के प्रकोप के चलते ग्रामीणों को भय सताने लगा है। बरसात में फैली गंदगी को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं जलभराव ने गांव वासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
शुक्रवार को हुई बरसात से क्षेत्र के कई गांव में जलभराव की स्थिति है। वहीं गांव दरावनगर में स्थिति और भी विकट बन चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पहले से दूषित पानी एकत्र रहता है। बरसात में हाल बद से बद्तर हो जाते हैं। ऐसा ही हाल शुक्रवार को हुआ। बारिश से गांव में जगह-जगह कीचड़ हो गई। नाले-नालियों का पानी भी सड़कों पर बहने लगा। गांव के राहुल, राम सिंह, माहेराम, वेदराम, अशोक, ओमवीर, मोरपाल, नन्हे, रामलाल, सूरजपाल, साहब सिंह, रामदेवी, सुषमा, ऋषिपाल, उर्मिला, लज्जावती, सत्यवती, रेशमा, शहाना, परवीन, तब्बसुम आदि ने बताया कि गांव में आम दिनों में भी गंदगी देखी जा सकती है। इससे जहां परेशानी होती है। वहीं बीमारियों का भय बना रहता है। इधर, ग्राम प्रधानपति दुर्गपाल का कहना है कि ग्रामीण तालाब और नालियों के किनारे कचरा डालते है। जिससे जलभराव की समस्या होती है।
विज्ञापन

---
गांव में वर्षों से नहीं आया कोई सफाई कर्मचारी
दबतोरी। ब्लाक आसफपुर क्षेत्र के गांव दबतोरा में कहने को तो सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन वह कभी भी सफाई करने नहीं आता है। रोजगार सेवक और ग्राम सभा सचिव की सांठगांठ के चलते सफाई कर्मी की हाजिरी लगा दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी बदायूं शहर में व्यापार करता है। सत्यापल, अवरार, फिरोज, अब्दाल एडवोकेट, जाहिद, प्रेमपाल, आदि ग्रामीणों ने इस सबंध में बीडीओ से शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, दबतोरा गांव रोजगार सेवक अशोक का कहना है कि सफाई कर्मचारी तैनात होने की उन्हें जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed