फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कांसपुर और अंबियापुर के लोगों ने की कोटेदार की शिकायत

कांसपुर और अंबियापुर के लोगों ने की कोटेदार की शिकायत

Mon, 28 Aug 2017 08:00 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
कांसपुर और अंबियापुर के लोगों ने की कोटेदार की शिकायत
बदायूं। राशन वितरण में अनियमितताएं बरतने जाने की प्रशासन को निरंतर शिकायतें मिल रहीं हैं। दातागंज क्षेत्र के गांव कांसपुर के लोगों ने डीएम को पत्र सौंपकर कोटेदार पर अगस्त में राशन नहीं बांटने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कांसपुर के तमाम ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि राशन वितरण के लिए 16-17 तारीख नियत की गई है। अगस्त के राशन वितरण को प्रशासन की ओर से अनूप शंखधार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा माधौ की प्रेक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सो कोटेदार ने राशन का वितरण नहीं किया। गांव के लोगों ने कोटेदार से राशन वितरण को कई बार कहा लेकिन उसने बांटने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में निरभान सिंह, रविंद्र, मुकेश, रामकुमार, बालकराम, मुन्ना लाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, विकासखंड आसफपुर के गांव अंबियापुर भमौरी के लोगों ने डीएम को पत्र सौंपकर कहा है कि गांव के कोटेदार वीर सिंह है। राशन वितरण में भारी अनियमितताएं बरते जाने पर उनकी दुकान को निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि कोटेदार ने दुकान को बहाल कराने के लिए अपने परिवार और सगे संबंधियों को शपथ पत्र दिए हैं। लोगों ने कहा कि दुकान को यदि बहाल किया जाता है तो अशांति फैल सकती है। लिहाजा, दुकान को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed