फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उसावां पहुंचे आवास आयुक्त, सीएचसी का निरीक्षण

उसावां पहुंचे आवास आयुक्त, सीएचसी का निरीक्षण

Sat, 19 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
उसावां पहुंचे आवास आयुक्त, सीएचसी का निरीक्षण
उसावां। आवास आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने शुक्रवार को उसावां पहुंच कर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दो घंटे तक गहनता से पड़ताल करने के साथ मरीजों से भी बात की। निर्माणाधीन सीएचसी के भवन को भी देखा। आयुक्त ने इमरजेंसी के साथ सभी वार्डों और प्रसव कक्ष का भी मुआयना किया। उनके साथ प्रभारी डीएम/सीडीओ शेषमणि पांडेय और सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा भी रहे।
विज्ञापन

उसावां सीएचसी पहुंचने के बाद आवास आयुक्त धीरज साहू ने सबसे सीएचसी के प्रसव कक्ष का मुअयना किया। उन्होंने यहां प्रसव कराने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी ली। यहां उन्होंने रजिस्टर देखा और चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीपी आर्या से बात की। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को दी जाने वाली राशि के बारे में भी नोडल अधिकारी ने जानकारी ली। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने के बाद धीरज साहू ओपीडी पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से बात करने के साथ दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने पैथालोजी के साथ कोल्ड चेन का भी मुआयना किया। सीएचसी में गंदगी मिलने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश सीडीओ शेषमणि पांडेय को दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह, एडीओ सेवाराम भी रहे। --
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के सामने झलका मरीजों का दर्द
उसावां। नोडल अधिकारी धीरज साहू के सामने कई मरीजों का दर्द भी सामने आया। गिरीश कश्यप नाम के युवक ने शिकायत की कि 31 जुलाई को उसकी पत्नी का उसावां सीएचसी में प्रसव हुआ था। प्रसव के बदले सुविधा शुल्क भी लिया गया और बाद में उसकी पत्नी की मौत भी हो गई। आरोप लगाया कि उस दिन ड्यूटी पर कोई प्राइवेट व्यक्ति था। नोडल अधिकारी ने मामले में जांच का आदेश एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह को दिए। क्षेत्र के गांव वीरमपुर भदेली की राजेश्वरी पत्नी मोर सिंह ने नोडल अधिकारी से शिकायत की कि उनसे इंजेक्शन लगाने के बदले 20 रुपये लिए गए। इस पर नोडल अधिकारी ने कार्रवाई का आदेश दिया। भारतीय युवा मोर्चा के जिला मंत्री सौरभ तोमर और अवधेश ने सीएचसी में स्टाफ की कमी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आवास आयुक्त ने लिया बाढग़्रस्त इलाकों का जायजा
बदायूं। आवास आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने शुक्रवार को जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया। म्याऊं ब्लॉक के गांव सरेली और बछेली में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से बात की। इन गांवों की सड़कों की दशा देखकर गुणवत्ता की जांच का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ की वजह से जगर कोई जनहानि होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

आवास आयुक्त धीरज साहू शुक्रवार को प्रभारी डीएम /सीडीओ शेषमणि पांडेय के साथ म्याऊं ब्लॉक के गांव सेरली और बछेली पहुंचे। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़कों को खुदवा कर देखा। गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए के तटवर्ती गांवों की सड़कें गड्डा मुक्त होनी चाहिए। बछेली गांव में पुलिया काफी नीचे होने पर आवास आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कारण जानना चाहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed