{"_id":"f206e1c2da21359c7323f917c94d4c2b","slug":"60-percent-vote-casted-in-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट झगड़ों के बीच 60 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट झगड़ों के बीच 60 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार 13 अक्तूबर को शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान का दावा किया गया है। प्रात: नौ बजे तक मतदान प्रक्रिया कुछ सुस्त चली लेकिन ग्यारह बजे तक 22 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। क्षेत्र पंचायत उझानी में सर्वाधिक 63 और जगत ब्लाक में सबसे कम 58 प्रतिशत मतदान हुआ। सायं पांच बजे तक चारों क्षेत्र पंचायतों में 60 प्रतिशत वोट डाले पड़े।
मंगलवार को वोट डालने की प्रक्रिया निर्धारित समय सात बजे ही सभी 414 मतदान केंद्रों एवं 733 मतदेय स्थलों पर प्रारंभ हो गई थी। जिलाधिकारी, एसएसपी ने आवश्यकतानुसार समय-समय पर अधीनस्थ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, नामित पांचो जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट से मोबाइल पर शांतिपूर्ण मतदान के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों से बार-बार खदेड़ी गई भीड़
बदायूं। मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक रूप से एकत्र भीड़ को पुलिस ने मतदान केन्द्रों पर रूकने नहीं दिया और कहा कि मतदान करने के बाद बूथ स्तर पर अनावश्यक रूप से मतदाता न रूकें। उन्होंने संबंधित जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस आफीसरों को हिदायत दी कि मतदान केंद्र की सौ मीटर परिधि में किसी प्रत्याशी का चुनाव बिस्तर न लगने दिया जाए।
विज्ञापन
प्रेक्षक के अलावा डीएम, एसएसपी ने लिया जायजा
बदायूं। चुनाव प्रेक्षक आशीष गोयल, जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधिकारियों और पूरे अमले के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
मतदाताओं से असुविधाओं की ली जानकारी
बदायूं। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर स्थित पोलिंग एजेन्ट तथा लाइन में लगे मतदाताओं से रूबरू होकर स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और सहयोग करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 17 पहचान पत्रों में से कोई भी एक पहचान पत्र होने पर ही मतदान करने दिया गया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि कहीं भी भीड़ एकत्र नजर आए अथवा कोई अव्यवस्था पाई जाए तो किसी के साथ रियायत न बरतें।
ऐसे चढ़ा मतदान का तापमान
बदायूं। मतदान की प्रक्रिया की गति पर नजर डालें तो सुबह में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़-भाड़ कम ही दिखाई दी, लेकिन प्रात: 11 बजे से जब मतदान प्रतिशत बढ़ना शुरू हुआ तो फिर बूथों पर मतदाताओं की काफी भीड़-भाड़ नजर आई। प्रात: नौ बजे कादरचैक एवं सालारपुर में दस प्रतिशत, उझानी में 12, जगत में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्यारह बजे तक कादरचैक में 21.5 प्रतिशत, उझानी में 23, जगत में 22.5 प्रतिशत तथा क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 22 प्रतिशत मतदान हुआ। अपराह्न एक बजे कादरचैक में 33.5 प्रतिशत, उझानी में 34.5, जगत में 36 प्रतिशत तथा क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 35 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे कादरचैक में 45 प्रतिशत, उझानी में 46.5, जगत में 45.5 प्रतिशत तथा क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 48 प्रतिशत वोट डाले गए। मतदान समाप्ति अर्थात पांच बजे तक जगत में सबसे कम 58 प्रतिशत, उझानी में सबसे अधिक 63 प्रतिशत मतदान हुआ। कादरचौक में 59 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत सालारपुर में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्ति तथा पोलिंग पार्टियों की वापसी पर ब्लाक कादरचौक की मतपेटिकाएं जूनियर हाई स्कूल कादरचैक, जगत की मण्डी समिति, बदायूं, क्षेत्र पंचायत उझानी की मंडी समिति उझानी तथा सालारपुर ब्लाक की मतपेटिपेटिकाएं जीटीआई में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद कर दी गई हैं।
मतदान के प्रति उत्साहित दिखे मुस्लिम वोटर
उझानी (बदायूं)। पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर मंगलवार को ज्यादातर गांवों में तड़के से ही महिला-पुरुषों की लंगी लाइन लग गई। सर्वाधिक भीड़ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रही। मुस्लिम वोटरों ने मतदान में खासी दिलचस्पी दिखाई।
मुस्लिम मतदाता बाहुल्य गांवों में मानकपुर, ननाखेड़ा और हरपालपुर के मतदान केंद्र पर लाइन में सर्वाधिक संख्या समुदाय विशेष के लोगों की रही। दोपहर बाद मानकपुर पोलिंग बूथ सुनसान नजर आया। पूछने पर एक प्रत्याशी के समर्थक ने बताया कि यहां तो वोट डालने के लिए महिला-पुरुषों ने घर से बाहर निकलने में देर नहीं की। अब्दुल्लागंज में भी मुस्लिम वोटरों ने मतदान के प्रति उत्साह नजर आया।
वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकले मुस्लिम वोटरों में अब्दुल्लागंज के शुएब ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल होते हैं। हालांकि मुस्लिम वोटरों के रूख से यह साफ नहीं हो पाया कि उनका नजरिया किस प्रत्याशी की ओर है लेकिन इसे लेकर राजनीतिक व्यक्ति और प्रत्याशियों के समर्थक तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं। पूछे जाने पर अब्दुल्लागंज के शुएब ने बताया कि मतदान में प्रत्येक समुदाय के मतदाताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, वही हुआ है। मतदान कर्मियों में राजपाल की मानें तो ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला।
सबसे अधिक उत्साहित रहे उझानी क्षेत्र के मतदाता
उझानी। पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर भले ही ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा लेकिन कटरी क्षेत्र के मतदान की गति धीमी रही। पूर्वाह्न तक 23 फीसदी वोट पड़ गए। तीन बजे तक मतदान 50 फीसदी तक पहुंचा लेकिन इसके बाद वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ी। अपराह्न में मतदान 63 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। डीएम शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पोलिंग बूथों का दौरा किया। कुछेक बूथों पर मामूली झड़पें भी हुईं लेकिन हालात सामान्य ही रहे।