फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   57 units will be established with Rs 1521.18 crore

Budaun News: 1521.18 करोड़ से स्थापित हाेंगी 57 इकाइयां

Fri, 09 Feb 2024 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
57 units will be established with Rs 1521.18 crore
औद्योगिक आस्थान, सालारपुर। संवाद
बदायूं। ग्लाेबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत नई इकाइयों को लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत 19 फरवरी को 57 इकाइयों के लिए भूमि का पूजन होगा। इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार निवेशकों को कई सहूलियतें दे रही है। इस दिशा में ग्लाेबल इन्वेस्टर्स समिटों का आयोजन किया जा रहा है। उद्योगों की स्थापना में निवशकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। बदायूं जैसे पिछड़े जिले में भी अधिकारियों ने उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। जिससे वह जिले में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाए। जिले के 134 उद्यमियों ने द्योग लगाने के लिए हामी भरी। इसके तहत उन्होंने एमओयू को साइन किया। जिसमें से 57 उद्यमियों की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई है। इन उद्यमियों के द्वारा 1521.18 करोड़ की लागत से उद्योग स्थापित किए जाएंगे। बदायूं में 19 फरवरी को भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



--------
10 करोड़ से ऊपर वाले उद्यमी जाएंगे लखनऊ
-प्रदेश में 19 फरवरी को एक साथ भूमि पूजन का काम किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेजी से शुरू कर दी थी। ऐसे में विभाग में 57 उद्यमियों में से उनका चयन किया है। जो 10 करोड़ से अधिक का निवेश उद्योग लगाने में कर रहे हैं। विभाग को सात ऐसे उद्यमी मिली है। विभाग के अनुसार इन उद्यमी को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। हालांकि अभी विभाग के पास ज्यादा स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं। इधर जिले में ग्लाेबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम के लिए विभाग जगह का चयन कर रहा है। जहां पिछले साल बदायूं क्लब में सबमिट का कार्यक्रम हुआ था। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार भी बदायूं क्लब का चयन विभाग द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
4433 युवाओं को मिलेगा रोजगार
-जिले में लगने वाली 57 इकाइयों पर 1521.18 करोड़ रुपये खर्च होगा। इन इकाइयों के द्वारा जिले में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। हालांकि सभी इकाइयां अपने-अपने अनुसार युवाओं को रखेंगी। विभाग के अनुसार इन इकाइयां को संचालित करने के लिए 4433 युवाओं की जरूरत पड़ेगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed