फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर महिला समेत पांच जख्मी

ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर महिला समेत पांच जख्मी

Thu, 28 Feb 2019 05:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर महिला समेत पांच जख्मी
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टेंपो को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपो का चालक भी शामिल है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब सात बजे अहीर टोला मोड़ के पास हुआ। बाईपास से सवारियां बैठाकर बदायूं की ओर बढ़ा टेंपो करीब दो सौ मीटर आगे ही बढ़ पाया था कि पीछे से उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइड में लटकी सवारियां सड़क पर गिर पड़ीं और टेंपो सड़क किनारे पलट गया। टेंपो पलटने से अंदर फंसी सवारियों को राहगीरों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायल सवारियों में अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी इशरत (50) पत्नी अख्तर, किलाखेड़ा मोहल्ला का दीपक (20) पुत्र लालाराम और अहीरटोला निवासी चंद्रपाल (50) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टेंपो चालक समेत दो सवारियों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया है। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और टेंपो को कब्जे में ले लिया है। घायलों की ओर से अभी किसी भी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed