फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जन शिकायत निस्तारण में बदायूं पुलिस अव्वल

जन शिकायत निस्तारण में बदायूं पुलिस अव्वल

Thu, 06 Dec 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जन शिकायत निस्तारण में बदायूं पुलिस अव्वल
जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में एक बार फिर बदायूूं पुलिस ने जिले का नाम रोशन किया है। बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह पुलिस के लिए गर्व की बात है। इस पर एसएसपी अशोक कुमार ने टीम को पुरस्कृत कर बधाई दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोगों की शिकायत निस्तारण के लिए जनसुनवाई पोर्टल चलाया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। उसके बाद उनका ऑनलाइन ही निराकरण होता है। नवंबर माह में विभाग को कुल 243 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण करने पर अधिकतम 10 अंक में से 10 अंक प्राप्त हुए। पूरे उत्तर प्रदेश के डिफाल्टरों का औसत 16 रहा। जबकि बदायूं जिला शून्य रहा। ऑनलाइन डिफाल्टर 150 रहे, बदायूं उसमें भी शून्य रहा। डीएम और एसएसपी डिफाल्टर में 147 रहे जबकि बदायूं शून्य रहा। बदायूं जिले को को डिफाल्टर संदर्भों में 50 अंक में से 50 अंक प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से बदायूं प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बार भी बदायूं प्रथम आने पर एसएसपी अशोक कुमार ने एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ उझानी भूषण वर्मा, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और प्रभारी आईजीआरएस राकेशसिंह की प्रशंसा की। एसएसपी ने कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार, विकास कुमार, सतेंद्र, महिला सिपाही सोनी देवी को एक-एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed