{"_id":"5c082636bdec2241836bb498","slug":"51544037942-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की टक्कर से युवक
की मौत, एक व्यक्ति घायल
छतुईया फाटक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बुधवार देर रात छतुईया रेलवे फाटक के नजदीक बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चालक हेेलमेट नहीं लगाए था।
कासगंज जिले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मंगतपुर निवासी 45 वर्षीय हवलदार और रिश्ते में नाती राजेश के साथ बाइक पर बरेली से लौट रहे थे। रास्ते में मेरठ-बदायूं हाईवे पर छतुईया रेलवे फाटक के नजदीक सामने से बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि घायल राजेश का इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है।