{"_id":"5c08262ebdec22415a7fa3d3","slug":"51544037934-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! ये दुकानदार तो दोबारा सड़क पर आ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! ये दुकानदार तो दोबारा सड़क पर आ गए
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम साहब! अतिक्रमण तो जैसा था वैसा हो गया
एक दिन चलकर थम गया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह के मंगलवार को तेवर आक्रामक थे। वह कलक्ट्रेट से पैदल जिला अस्पताल तक गए तो सड़कों पर अतिक्रमण फैला देख पारा चढ़ गया। उनके लताड़ लगाने के बाद एडीएम प्रशासन की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अस्थायी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को रोड से हटा दिया गया। मगर मंगलवार को जहां से अतिक्रमण हटाया गया, बुधवार उसी जगह सड़क पर दुकानदार दोबारा बैठे नजर आए। यानी कानून और प्रशासन का खौफ दूसरे दिन दुकानदारों में नहीं दिखा। इसकी वजह यह भी रही कि अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले की तरह एक दिन चलकर बंद हो गया।
प्रदेश सरकार का प्रत्येक शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का है। मगर जब शासन इस पर ज्यादा जोर देता हैं तब प्रशासन हरकत में आता है और अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर उसकी औपचारिकताएं पूरी की जाती है। अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। इस वजह से वे दोबारा से वहीं पर अतिक्रमण कर लेते हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मंगलवार को डीएम के कड़े रुख के कारण कलक्ट्रेट से लावेला चौक तक अतिक्रमण हटाया गया था, बुधवार को पूर्ववत स्थिति दिखी। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।