फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   टीएसआई सस्पेंड, पांच दरोगा इधर-उधर

टीएसआई सस्पेंड, पांच दरोगा इधर-उधर

Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
टीएसआई सस्पेंड, पांच दरोगा इधर-उधर
टीएसआई सस्पेंड, पांच दरोगा इधर-उधर
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार होंगे खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार ने बुधवार सुबह ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर टीएसआई सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पांच दरोगाओं को इधर से उधर किया है। खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार को उसावां भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर बिसौली से सुरेंद्र कुमार आ रहे हैं।

एसआई सुनील कुमार करीब आठ माह से ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर थे। उन्हें कादरचौक थाने से हटाकर टीएसआई बनाया गया था। तभी से यही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। अब उन्हें लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो जब से उन्होंने ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई। न तो उन्होंने ठीक से वाहन चेकिंग की और न ही ट्रैफिक संभाला। इस बीच कई बार उनकी शिकायतें आईं। कुछ मामलों में टीएसआई की लापरवाही उजागर हुई। इससे एसएसपी अशोक कुमार ने बुधवार सुबह टीएसआई सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया। इधर, खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज रहे अश्वनी कुमार का उसावां थाने में एसएसआई बनाकर भेजा है। वहीं बिसौली में तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार को खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बुधवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात तीन दरोगाओं को भी अलग-अलग थानों में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed