फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two villagers died due to electricity

मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के बीच बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत

Thu, 07 Jun 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 07 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two villagers died due to electricity
rain
मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदला और दिन निकलने के साथ आसमान में बादल छा गए। धीरे-धीरे बादल गहराते गए और सुबह करीब दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले में जगह-जगह करीब एक घंटे रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश के दौरान दातागंज और उसावां इलाके में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत भी हुई है। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बुधवार को बारिश रुकने के बाद दिन भर बादल छाए रहे। धूप न होने के बावजूद उमस भरी गर्मी रही। बारिश से गन्ना, मक्का, बाजरा जैसी फसलों को फायदा हुआ।
विज्ञापन

दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी 50 वर्षीय रामपाल बुधवार सुबह नदी किनारे जानवर चराने गए थे। बारिश के दौरान करीब साढ़े दस बजे बादल गरजे और चमक के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट मे आकर रामपाल की मौके पर मौत हो गई। बिजली गिरते समय हुई चमक और तड़तड़ाहट से आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दूर भाग गए। उन्होंने कुछ देर बाद नजदीक जाकर देखा तो रामपाल की मौत हो चुकी थी। उनके तीन जानवर मौके पर मरे पड़े थे। हादसे का पता लगने पर परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर जा पहुंचे। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी और हजरतगंज थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके अलावा दातागंज क्षेत्र के दूसरे गांव कुनिया रायपुर में बूंदाबांदी के दौरान वहां के पिंटू की पशुुशाला पर तेज चमक के साथ बिजली गिरी। उसका एक बैल और भैंस मर गई।
विज्ञापन

उसावां। बुधवार सुबह उसावां थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला निवासी 35 वर्षीय रामेंद्र सिंह पुत्र ऋषिपाल अपने खेत पर मेंथा फसल की निराई करने गए थे। सुबह करीब 10 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से बचने को रामेंद्र खेत में खड़े आम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। तभी अचानक तेज तड़तड़ाहट की आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर रामेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ दूरी पर उसी गांव के ब्रजेश का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक खेत में काम कर रहा था, जो बिजली गिरने पर गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली गिरती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घबरा गए। कुछ देर बाद जाकर देखा तो अभिषेक जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले किशोर को उठाकर ले गए। मगर किसी की नजर पेड़ के नीचे पड़े रामेंद्र पर नहीं पड़ी। करीब दो घंटे बाद बेटा अवनीश खेत पर पहुंचा तो रामेंद्र को मृत पड़ा देख सन्न रह गया। उसकी सूचना पर परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पर तहसीलदार संजय कुमार, कानून-गो सुखवीर सिंह, हल्का लेखपाल लक्ष्मण प्रसाद ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। रामेंद्र के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके अलावा जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में तेज बारिश हुई। वहीं उझानी का इलाका सूखा रहा। बादलों के बीच देर शाम तक उमस भरी तेज गर्मी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed