{"_id":"68dc2ebafebfe226b10bfa3b","slug":"50-roadways-buses-will-run-for-the-convenience-of-passengers-in-kakora-fair-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148157-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककोड़ा मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककोड़ा मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बदायूं। मिनी कुंभ कहे जाने वाले प्रसिद्ध ककोड़ा मेले में इस बार यात्रियों को परिवहन सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 50 बसों को सेवा में लगाने का निर्णय लिया है।
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 50 रोडवेज बसों में से 10 बसें नियमित संचालित होंगी। 40 बसें दिल्ली–बदायूं रूट की निर्धारित की गई हैं। यह बस मेले की अवधि में प्रतिदिन एक चक्कर अवश्य लगाएगी। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बदायूं से ककोड़ा मेले तक का किराया निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे शीघ्र ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मेले में पहुंचते लाखों श्रद्वालु
ककोड़ा मेला क्षेत्र में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस दौरान निजी वाहनों के कारण यातायात दबाव और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। रोडवेज की ओर से लगाई जा रही अतिरिक्त बसें इस दबाव को काफी हद तक कम करेंगी और लोगों को आसानी से मेला स्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी।