फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   4.50 lakh farmers of the district received the gift of Samman Nidhi

Budaun News: जिले के 4.50 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात

Sun, 03 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh farmers of the district received the gift of Samman Nidhi
कृषकों को प्रमाण पत्रों का वितरण करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बदायूं। जिले के 4.50 लाख किसानों के खातों में शनिवार के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये भेजे गए। इनमें 25 हजार ऐसे किसान हैं, जिनको पहली बार यह धनराशि मिली है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ब्लॉकों में दिखाया गया। उसी दौरान जिले के 4,50,968 किसानों के खातों में योजना के तहत दो-दो हजार रुपये भेजे गए। विभाग के अनुसार इसमें करीब 25 हजार ऐसे किसान हैं, जिनको पहली बार सम्मान निधि मिली हैं। जिले का मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में हुआ। ब्लॉक दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक सालारपुर में विधायक महेश चंद्र गुप्ता, ब्लॉक बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य व ब्लॉक समरेर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य मौजूदगी में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल सिंह शाक्य, सीडीओ केशव कुमार, उप निदेशक कृषि मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed