फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   45 shops will be evacuated today at Meow block gate

Budaun News: म्याऊं ब्लॉक गेट पर आज खाली कराई जाएंगी 45 दुकानें

Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
45 shops will be evacuated today at Meow block gate
अलापुर। म्याऊं ब्लॉक गेट पर करीब 23 साल पहले अवैध रूप से आवंटित की गई 45 दुकानें सोमवार को खाली कराई जाएंगी। कार्रवाई के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स और पीएसी की मांग की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में 27 नवंबर को म्याऊं की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधा यादव और बीडीओ प्रमोद कुमार पांडेय ने क्षेत्र के कुछ के लोगों से मिलकर ब्लॉक गेट पर उसावां रोड किनारे 22 और उसहैत रोड किनारे 23 दुकानों को मनमाने तरीके से आवंटित कर दिया था। इसकी शिकायत शासन स्तर पर की गई तो जांच में आवंटन प्रक्रिया को अवैध बताया गया।
विज्ञापन

29 अप्रैल 2000 को बीडीओ प्रमोद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दुकानों का एग्रीमेंट भी निरस्त कर दिया था। इसके विरोध में दुकानदारों ने कोर्ट की शरण ली थी। कई सालों तक मामला कोर्ट में चलता रहा लेकिन पैरवी के अभाव में कोर्ट ने मामला बंद कर दिया था। इस बीच कई दुकानदारों ने दुकानों की बिक्री तक कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व इस मामले की फिर से शिकायत की गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर दो नवंबर 2022 को तात्कालिक बीडीओ अनिरुद्ध मिश्रा ने विवादित दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दुकानों को खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया लेकिन दुकानें खाली नहीं हो सकीं।

अब प्रशासन फिर से सक्रिय हुआ और सोमवार को म्याऊं ब्लॉक गेट पर बनी 45 दुकानों को खाली कराया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक गेट पर बनी सभी 45 दुकानों को पुलिस बल के साथ खाली कराया जाएगा। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed