{"_id":"5c2bb084bdec22570f34868d","slug":"41546367108-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में डीएम पहले पहुंचेे, एसडीएम बाद में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में डीएम पहले पहुंचेे, एसडीएम बाद में आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस में डीएम पहले पहुंचेे, एसडीएम बाद में आए
बदायूं/ दातागंज। नए साल का पहला दिन। मौका था दातागंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार सुबह पौने दस बजे दातागंज तहसील जा पहुंचे। उस समय वहां न कोई अधिकारी था और न कर्मचारी। पूरा तहसील परिसर सूना पड़ा था। डीएम के आने की भनक लगी तो अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ देर बाद दौड़ते हांफते एसडीएम पहुंचे। फिर एक-एक करके अधिकारी पहुंचने शुरू हुए। चूंकि समाधान दिवस शुरू होने का समय दसे बजे है, इस कारण डीएम ने किसी से कुछ नहीं कहा।
साल के पहले संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 53 में से 11 का मौके पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निरस्तारण कराया। बाकी शिकायतों को दूर करने के लिए नौ टीमें बनाकर मौके पर भेजीं। संपूर्ण समाधान दिवस में रामरती निवासी कासू नगला ने कहा था कि दबंग राजबहादुर हैंडपंप से पानी लाने के रास्ते पर खूंटा गाड़ कर भैंस बांध देता है, जिससे रास्ता बंद हो जाता है और आने जाने वालों को परेशानी होती है। विरोध करने पर शराब पीकर झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। डहरपुर कलां के इंद्रेज कुमार ने कहा कि अन्नू की दुकान का पानी सड़क पार करके उसकी दुकान की तरफ आता है। पानी रोकने पर अन्नू गाली गलौज करने लगता है। गौंतरापट्टी नरपत खुर्द निवासी दाताराम ने कहा कि कृषि कार्य के लिए पट्टे की भूमि पर पड़ोसी मलखान, ऋषि पाल, राजेश्वर और नेकसू आदि ने अवैध कब्जा कर रखा है। वे लोग भूमि पर कृषि कार्य करने नहीं दे रहे हैं। उसावां के मनोज ने राशन कार्ड में आधार लिंक कराने के संबंध में शिकायत की। सेही निवासी राम भरत सिंह ने आवास न मिलने की शिकायत की।
डीएम ने अधिकारियों की नौ टीमें बनाकर मौके पर भेजकर समस्याओं का समाधान कराया। साथ ही आदेश दिए कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पुलिस तत्काल हवालात में डालें। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को गुणवत्ता पूर्वक समय से निस्तारित कराया जाए। चकरोड और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायतों को तहसीलदार को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
... और गरीब को कंबल देने के दिए आदेश
विद्युत कनेक्शन कटाने के संबंध में शिकायत लेकर आए नेत्रपाल की निर्धनता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम को कंबल भेंट करने के निर्देश दिए। कहा, समस्त अधिकारी-ं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर जनता की शिकायतें सुनें। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार आदि थे।
---------
बिसौली में अवैध कब्जों की सबसे अधिक शिकायतें
बिसौली। यहां संपूर्ण समाधान दिवस में 36 में सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध कब्जों और सरकारी योजनाओं में धांधलेबाजी की थीं।
एसडीएम मोहम्मद अवेश की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कांग्रेस जिला महासचिव सीएल वर्मा के नेतृत्व में नागरिकाें का आरोप था कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमाफिया ने ईदगाह रोड पर स्थित कब्रिस्तान की भूमि का बैनामा करा रखा है। अब वही भूमाफिया नगरपालिका से निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास कराने की जुगत में हैं। नागरिकाें ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में कांग्रेस के नगराध्यक्ष शफीक अहमद, मोहम्मद कामिल, रिजवान, सरताज, कमरूल, नदीम खां, इरफान, आदि प्रमुख रहे। वहीं क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर भमोरी के मझरा गांव बेहटरा के बाशिंदों ने गंवादेवत मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से घूरा डालकर कब्जा करने का आरोप लगायौ। शिकायत करने वालों में रामकुमार, अवधेश, रजनेश, प्रेमपाल, शिवनेश, ओमेन्द्र आदि थे। सभासद शौकत बेगम ने वार्ड के कई गरीबों को पीएम आवास योजना के लिए स्वीकृत आवास के लिए प्रथम किस्त न आने की शिकायत की। वहीं कुछ ऐसी ही शिकायत नगर के मोहल्ला बद्रीप्रसाद कालोनी निवासी सुषमा वर्मा की थी। समाधान दिवस में तहसीलदार रवीन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार जीतेश वर्मा, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, वन क्षेत्राधिकारी एम खान आदि मौजूद रहे।