{"_id":"5be85b3cbdec226930330d51","slug":"41541954364-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान
बदायूं। तेज रफ्तार ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की जान ले ली। शहर के जालंधरी सराय चौराहे पर तेजी से दौड़ते ट्रक ने एक न्यायालय कर्मचारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुंवरगांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यहां दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। जबकि बिनावर में दो कार आपस में टकरा गईं, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र में लालपुल निवासी करीब 45 वर्षीय रामदास पुत्र नत्थूलाल न्यायालय विभाग में कर्मचारी थे। रविवार दोपहर के समय वह न्यायालय परिसर के आवास से अपने घर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में कोतवाली इलाके में जालंधरी सराय चौराहे के नजदीक कचहरी तिराहे से लालपुल की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान आस-पास खड़े लोगों ने ट्रक को आगे से घेर लिया और उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। साथ ही कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से कर्मचारी के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। वहीं ट्रक नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम कसेर निवासी करीब 26 वर्षीय रामनिवास पुत्र प्रेमपाल रविवार दोपहर बाइक से आंवला जा रहा था। रास्ते में ग्राम धर्मपुर के पास कनगांव मोड़ पर सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत घायल रामनिवास को जिला अस्पताल भेज दिया। परंतु उनकी रास्ते में मौत हो गई। रामनिवास जागरण पार्टी में काम करते थे। उनके छोटे छोटे चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
बिनावर। रविवार दोपहर बरेली हाईवे पर करतोली गांव के पास दो कार आपस में जबरदस्त टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कॉर्पियो कार ने सेंट्रो कार में पीछे से टक्कर मारी थी। इससे दोनों कार हाईवे पर घूम गईं। पता ही नहीं चल रहा था कौन सी कार किधर से आ रही थी। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। इनमें घायल जिबरान पुत्र लईक, आकांक्षा, पूजा, जिला अस्पताल कर्मचारी आसिफ, स्कॉर्पियो सवार रिजवान पुत्र बाबू अली, रुबीना पत्नी रिजवान निवासी बदायूं ,एजाज पुत्र रिजवान, सोहिल पुत्र रिजवान, इकरार पुत्र मलखान, रुखसाना पत्नी इकरार निवासी थाना इस्लामनगर को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों कार हाईवे से क्रेन मंगवा कर हटवाईं और आवागमन शुरू कराया।