फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   107 फर्मो से पैंसठ लाख का जुर्माना वसूला

107 फर्मो से पैंसठ लाख का जुर्माना वसूला

Wed, 27 Dec 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
107 फर्मो से पैंसठ लाख का जुर्माना वसूला
crime scene
बदायूं। दूसरे प्रांतों से व्यापार करने वाले कई व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया तो विभाग ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी। दोषी पाए जाने पर विभाग ने ऐसी सभी फर्मों से करीब पैंसठ लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने रिटर्न न देने वाले व्यापारियों के साथ ही ई-वे बिल द्वारा सूबे के बाहर से लाकर माल बेचने वाले व्यापारियों का डाटा जुटाया जिन्होंने रिटर्न दाखिल नहीं किया था। ऐसी 107 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने 65 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए। ऐसी फर्मों के संचालकों को विभाग ने आदेश जारी किया है कि वह मंगाए गए माल पर नियमानुसार कर जमा करें। वर्ना ऐसे डीलरों की फर्मों के रजिस्ट्रेशन रद्द करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर संजीव कुमार और अच्छेलाल ने बताया कि विभाग व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने की सुविधा नि:शुल्क दे रहा है। जो व्यापारी खुद रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, वह विभाग की हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। हेल्प डेस्क से जमा हो रहे रिटर्न की जानकारी डीएम को भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed