{"_id":"6ae793f21594194aa80b9fbf","slug":"at-the-health-fairs-doctors-were-absent-in-some-places-while-in-others-anms-took-charge-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176788-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोग्य मेलों में कहीं डॉक्टर नदारद तो कहीं एएनएम ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोग्य मेलों में कहीं डॉक्टर नदारद तो कहीं एएनएम ने संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन
बदायूं के दबतोरी में स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज दवाएं लेने के लिए पहुंचे। सं
बदायूं। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में स्वास्थ्य सेवाओं की अलग-अलग तस्वीर सामने आई। कहीं डॉक्टर की ड्यूटी होने के बावजूद वह मेले में नहीं पहुंचे तो कहीं डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट और एएनएम ने मरीजों को देखा।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में अपराह्न 1:30 बजे तक 85 मरीजों ने उपचार कराया। मेले में डॉ. आमिर एजाज की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। ऐसे में फार्मासिस्ट समद अली ने ही मरीजों को देखकर उपचार किया और दवाइयां दीं। फार्मासिस्ट की सलाह पर 25 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कराई। इनमें आठ मलेरिया, चार टाइफाइड, चार पीलिया, दो डेंगू और सात शुगर की जांचें शामिल रहीं।
जांच में तीन मरीजों की शुगर निर्धारित मानक से अधिक मिली, जबकि बाकी जांचें सामान्य रहीं। मेले में कुत्ते और बंदर के काटने के छह मरीज भी पहुंचे, जिन्हें एआरवी के इंजेक्शन लगाए गए। इस दौरान लैब टेक्नीशियन असर जावेद, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, विकास यादव, स्टाफ नर्स कल्पना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- --
120 मरीजों का पंजीकरण, 23 की हुई जांच
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक 120 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 23 मरीजों की विभिन्न जांचें कराई गईं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
आसफपुर सीएचसी से आए डॉ. गौरव त्यागी ने मरीजों को परामर्श देकर दवाइयां लिखीं। ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाइन लगवाकर पर्चे बनाए गए। एलटी जावेद अहमद ने टीबी मरीजों को दवाओं का वितरण किया। एएनएम की नियुक्ति नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी नर्सिंग होम जाना पड़ रहा है। संवाद
--
मननूनगर में डॉक्टर की जगह एएनएम ने देखे 26 मरीज
आसफपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मननूनगर में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. ईशान चौधरी की अन्यत्र ड्यूटी होने के कारण एएनएम कुमकुम ने मरीजों की जांच और उपचार की जिम्मेदारी संभाली। मेले में कुल 26 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें चार मरीजों की मलेरिया, दो की एचसीबी और दो की टाइफाइड जांच कराई गई। सभी जांचों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान वार्ड बॉय हिमांशु शर्मा, सफाई कर्मचारी दिव्यांशु मौजूद रहे। संवाद
--
किसी जगह पर डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं तो इस संबंध में डॉक्टर से जवाब मांगा जाएगा। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ