फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक की मौत के बाद घरवालों ने उठाए सवाल

युवक की मौत के बाद घरवालों ने उठाए सवाल

Thu, 09 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद घरवालों ने उठाए सवाल
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। बिल्सी रोड पर घायल हालत में मिले बिल्सी क्षेत्र के एक युवक की बुधवार रात संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस के हादसे के तर्क पर संदेह जताया तो पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें यह साफ हुआ की युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। बिल्सी के गांव वन बेहटा निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र अमित (22) गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। बुधवार शाम वह घर से बाइक लेकर बदायूं की ओर जाने की बात कहकर निकला था। कुरऊ के पास उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई तो पुलिस ने परिवार वालों को बुला लिया। पंचनामा भरने वाले सिविल लाइंस थाने के एसआई मनोज कुमार का मानना था कि या तो अमित की बाइक फिसल गई है या फिर कोई वाहन उसे टक्कर मार गया। हालांकि परिवार के कुछ लोग इस बात को मानने से इंकार कर रहे थे। अमित के चाचा विनोद का कहना था कि गांव के ही लोगों ने अमित के खिलाफ एससी एक्ट, हमले जैसी धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। उन्हें लगता है कि यह घटना भी रंजिश से जुड़ी है। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन
कोई नहीं बचा, चाचा के नाम आएगी संपत्ति अमित के पिता राजेंद्र सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी थी। उसकी मां भी नहीं है। वह अपने माता-पिता की अकेली संतान था। उसकी मौत के बाद उसके घर और करीब दस बीघा जमीन का कोई वारिस नहीं बचा है। ऐसे में यह चाचा और चचेरे भाइयों के नाम आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed