{"_id":"5a02ffec4f1c1b86698ba305","slug":"41510146028-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मरना चाहती हूं, क्यों बचा रहे हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मरना चाहती हूं, क्यों बचा रहे हो
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला ने काफी हंगामा किया। आर्थिक तंगी की वजह से परेशान महिला का कहना था कि वह मरना चाहती है, उसे बचाने की कोशिश कोई न करे।
मीरा सराय निवासी अनिल की पत्नी मोहिनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच की तो पता लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर को शरीर से निकालने को महिला की नाक और मुंह में नली डाली गई तो उसने स्टाफ पर लात-घूंसे बरसा दिए। कहा कि वह मरना चाहती है। पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति सट्टे के आरोप में जेल में बंद है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं जिनके सामने खाने पीने की भी दिक्कत है। बच्चे मां से पैसे मांग रहे थे। परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया।