{"_id":"5a007dbd4f1c1bdb538bb52f","slug":"41509981629-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में घायल पांच युवकों को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में घायल पांच युवकों को ट्रक ने रौंदा
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुुरा हाईवे पर सोमवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में घायल हुए पांच युवक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के साथ पांचों युवक दूर तक घिसटते चले गए। घायलों में तीन बदायूं और दो उझानी के निवासी हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताते हुए देर शाम बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लग गया। जाम में अनेक वाहन करीब आधे घंटे तक फंसे रहे।
यह हादसा हाईवे पर गांव जिरौलिया के पास हुआ। नगर के मोहल्ला भदवारगंज में पुरानी अनाजमंडी के रविशंकर गुप्ता का 19 वर्षीय बेटा आशीष और उसके साथ मौजूद भर्राटोला मोहल्ले का राजा (20) पुत्र हेमराज बाइक पर बदायूं से घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी में सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। उस पर बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी इमरान (24) पुत्र अमीर अहमद व सुहेल (22) पुत्र नईम , ऊपरपारा मोहल्ले का याकूब (21) पुत्र मोहम्मद शकील थे। दोनों बाइक टकराने के बाद उन पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। तभी बदायूं की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने घायलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चार युवक ट्रक के साथ दूर तक घिसटते चले गए।
उन्हें तड़पता देख किसी राहगीर ने यूपी-100 को फोन कर दिया, एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, लेकिन बाइकों और घायलों के सड़क पर पड़े रहने से जाम लग गया। करीब आधा घंटे के बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू हो पाया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में राजा, आशीष, याकूब और इमरान की हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया गया है, लेकिन सुहेल के बारे में देर रात तक यह साफ नहीं हो पाया कि उसे कहां भर्ती कराया गया है।