{"_id":"59f747064f1c1b74698b881b","slug":"41509377798-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नाम फाइनल, घोषणा बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नाम फाइनल, घोषणा बाकी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नाम सभी प्रमुख पार्टियों ने लगभग तय कर लिए हैं। केवल ऐलान होना बाकी है। खास बात यह कि सभी दल एक-दूसरे के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। शहर सीट के लिए बीजेपी से 18 दावेदारों ने आवेदन किया है, जबकि सपा से नौ दावेदार हैं।हालांकि बीजेपी स्पष्ट कर चुकी है कि दो नवंबर को लखनऊ में होने वाली मीटिंग के बाद प्रत्याशी तय होंगे।
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को दूसरा दिन था। मगर अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। छह नवंबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी हर हाल में विजयी प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाह रही है। इसकी वजह से प्रत्याशियों के चयन में वह पूरी गोपनीयता रख रही है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि शहर नगर पालिका परिषद सीट से 18 दावेदारों ने आवेदन जमा किए गए हैं। सो सभी दावेदार टिकट हासिल करने को बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हैं। पार्टी ऐसा रास्ता निकालने के प्रयास में जिससे अच्छा प्रत्याशी खड़ा किया जाए, जो निर्विवाद भी हो। उसकी छवि भी जनता में अच्छी हो। बीजेपी दो नवंबर के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इधर, सपा से आठ दावेदारों ने आवेदन किया है। जैसी चर्चा है उसके अनुसार पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा दावेदारों में आगे चल रहीं हैं। बसपा से सात दावेदारों ने आवेदन किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने कहा कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी उसे कार्यकर्ता लड़ाएंगे। जल्द ही प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है।
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि शहर सीट को तीन दावेदार टिकट को अब तक आ चुके हैं। दावेदारों की संख्या बढ़ भी सकती है। पार्टी जिले की हर सीट पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी।
विज्ञापन
----
सपा से फात्मा रजा और बीजेपी से दीपमाला खरीद चुकी हैं पर्चा
बदायूं। पार्टी ने भले ही अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। मगर शहर सीट से सपा से पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा और बीजेपी से दीपमाला गोयल ने पर्चा खरीद लिया है।