फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलविदा नमाज में मांगी खुशहाली की दुआ

अलविदा नमाज में मांगी खुशहाली की दुआ

Fri, 23 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
अलविदा नमाज में मांगी खुशहाली की दुआ
बदायूं। रमजान के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को जामा मस्जिद के साथ शहर की अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त किया गए थे। अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा करते हुए लोगों ने देश और कौम की तरक्की तथा खुशहाली के लिए दुआ की।
विज्ञापन

मस्जिदों में सुबह से ही रोजेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो नमाज के वक्त तक चलता रहा। दोपहर एक बजे तक जामा मस्जिद परिसर रोजेदारों से खचाखच भर चुका था। नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर एसडीएम, एसपी सिटी के साथ पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। सिर्फ दो पहिया वाहन ही एंट्री कर रहे थे, वह भी मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर अपना वाहन खड़ा कर अंदर जा सके। अलविदा की नमाज समाप्त होने के बाद सड़कों पर रोजेदारों का हुजूम उमड़ रहा। वहीं, शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूर्व मंत्री एवं पूर्व सदर विधायक आबिद रजा ने जामा मस्जिद शम्सी पर लोगों को अलविदा की मुबारकबाद दी। लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में न केवल ईद बल्कि सभी त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर आमिर अंसारी सभासद, फिरोज उर्फ पम्मी सभासद, सलीम सभासद, आमिर सुल्तानी, परवेज उर्फ छोटू, फैजान आजाद, अली अल्वी, वसीम उर्फ चीता आदि ने भी जामा मस्जिद से अलविदा की नमाज के बाद लोगों का इस्तकबाल किया और मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

सैदपुर। अलविदा पर कस्बा की सभी मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम और मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआ की गयी। वहीं लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई थी। पानी व्यवस्था बनाने के लिए वार्डों में पानी के टैंक लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed