फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   40 years old record broken, Ganga flowing above danger mark for 8 days

Budaun News: 40 साल का रिकाॅर्ड टूटा, आठ दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

Tue, 12 Aug 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
40 years old record broken, Ganga flowing above danger mark for 8 days
बदायूं। पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश से गंगा उफनाई और बदायूं में आफत बन गई है। यहां पर चार अगस्त से गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 163.01 मीटर पहुंच गया है। यह स्तर खतरे के निशान से 61 सेंटीमीटर अधिक है। इसी के साथ गंगा की बाढ़ ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

गंगा के बढ़़े जलस्तर ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ का पानी 39 गांवों में घुस गया है। इसमें से सहसवान के छह गांवों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन गांवों को प्रशासन खाली करवा रहा है। गांव के लोगों ने तटबंध पर शरण लिया है। ऐसे ही पांच गांव पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। बाकी 28 गांवों में पानी लगातार बढ़ रहा है। लोग दहशत में हैं और छतों व ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा के खतरे का निशान 162.40 मीटर है। चार अगस्त से ही गंगा का जलस्तर इससे अधिक है। बाढ़ खंड के एक्सईन उमेश चंद्रा ने बताया कि गंगा में जलस्तर का यह अबतक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इससे पूर्व 2023 में सबसे अधिक जलस्तर 162.91 मीटर रिकार्ड हुआ था। उससे पहले 1985 में जलस्तर 162.79 मीटर था। इस तरह गंगा के बाढ़ ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसे देखते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। इससे पहले कभी इतना जल स्तर कछला गंगा में नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दर्जनभर जेसीबी से लगातार हो रहीं तटबंधों की मरम्मत
गंगा के पानी को फैलने से रोकने के लिए छह तटबंध बनाए गए हैं। उसमें से तीन अति संवेदनशील और तीन संवेदनशील में हैं। गंगा का पानी तटबंधों से लगातार टकरा रहा है। जहां-तहां पानी तटबंधों को नुकसान भी पहुंचा रहा है। बाढ़ खंड के अधिकारी इन तटबंधों की रात-दिन निगरानी में लगे हैं। 24 बाढ़ चौकियों पर तटबंधों की मरम्मत का सामान उपलब्ध है। वहां पर दर्जनभर जेसीबी और बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है। अति संवेदनशील गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों को गंगा ने कई बार काटने का प्रयास किया लेकिन बाढ़ खंड की सक्रियता के चलते हर दो किमी पर हो रही निगरानी के चलते तत्काल मरम्मत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed