{"_id":"65c54bafd7634c0863084644","slug":"40-thousand-rupees-stolen-from-the-pocket-of-a-grain-trader-a-thief-caught-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113139-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गल्ला व्यापारी की जेब से 40 हजार रुपये चोरी, एक चोर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गल्ला व्यापारी की जेब से 40 हजार रुपये चोरी, एक चोर दबोचा
विज्ञापन
- कस्बे से धान बेचकर लौट रहा था गल्ला व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कस्बे के इस्लामनगर चौराहे पर एक गल्ला व्यापारी की जेब से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। उसके शोर मचाने पर भीड़ ने एक चोर को मौके से पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। व्यापारी ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बरेली में आंवला कस्बे के मोहल्ला भुर्जी टोला नई बस्ती निवासी वीरेंद्र गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। वह बृहस्पतिवार को कस्बे में धान बेचने आए थे। वीरेंद्र गुप्ता के मुताबिक वह धान बेचकर पैदल-पैदल कस्बे के इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचे थे। वह एक वाहन में बैठते जा रहे थे कि इसी दौरान पीछे से आए तीन लोगों ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर एक चोर को मौके पर पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए। तलाशी लेने पर चोर की जेब से पांच हजार रुपये बरामद हुए। भीड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया चोर मुरादाबाद का रहने वाला है। उसके भागने वाले साथी भी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। उस पर कार्रवाई कराई जा रही है।