फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   38 complaint out come in tehseel day

तहसील दिवस में आई 38 शिकायतें, आठ निस्तारित

Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में मात्र 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत ग्राम चंदनपुर पुख्ता के राजेश कुमार की शिकायत पर सरकारी नौकरी पेशा, ट्रैक्टर मालिक और जमीदारों को लाभान्वित करने के आरोप की जांच बीडीओ उझानी से कराई जाएगी। 
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में प्रभारी डीएम एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने एसएसपी महेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शिकायतों को सुना। ग्राम दूदेनगर के लालाराम, ओमेंद्र सिंह एवं नसीरुद्दीन सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कोटेदार उदयवीर की शिकायत की। कहा कि 25 फीसदी लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है।  एडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम नैथू के हेमराज, कुंदन तथा सीताराम ने शिकायत करते हुए कहा कि पूर्ति विभाग द्वारा बांटी गई पर्चियों को गांव का कोटेदार फर्जी बताकर खाद्यान्न नहीं दे रहा है और तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक तरमीम अहमद की मिलीभगत के कारण प्रतिमाह पर्चियां बदल दी जाती हैं। एडीएम ने प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। विकास विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक प्रभात नारायण दीक्षित ने शिकायत की कि वह 31 मार्च 2015 को सेवानिवृत्त होने के बाद भी अब तक अंतिम पेंशन एवं जीपीएफ का भुगतान नहीं हुआ है। ग्राम दौरी नरोत्तमपुर की रामकली सहित पांच लोगों ने शिकायत की कि उन्हें वर्ष 1993 में असंक्रमणीय पट्टा दिया गया था और अब तक लगभग 23 वर्ष हो चुके हैं, इसलिए पट्टा संक्रमणीय किया जाए। 
विज्ञापन


इन शिकायतों का कराया गया त्वरित निस्तारण
बदायूं। तहसील दिवस में ग्राम भांसी के गोविद ने शिकायत की कि 14 सितंबर 2016 को उसके पिता हेमराज की मृत्यु हुई थी, लेकिन अब तक विरासत दर्ज नहीं हुई है। एडीएम ने संबंधित लेखपाल को तलब किया तो उसने खतौनी में दिखाया कि विरासत काफी समय पूर्व दर्ज की जा चुकी है। ग्राम अल्लाहपुर भोगी के ग्राम प्रधान अवधेश पाल ने शिकायत की कि प्राथमिक विद्यालय में 207 बच्चों का नामांकन है और उन्हें एमडीएम का खाद्यान्न कम दिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी उझानी के लाल बहादुर द्विवेदी को तलब किया तो उन्होंने अवगत कराया कि गत निरीक्षण में 63 प्रतिशत उपस्थिति पाई गई थी और उपस्थिति के आधार पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस जानकारी से ग्राम प्रधान भी संतुष्ट हुए तथा शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ग्राम शेखूपुर के अजय कुमार की विरासत तहसील दिवस में दर्ज कर समस्या का समाधान कराया गया। ग्राम सहोरा के मुनीश यादव की शिकायत पर एडीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को तलब किया तो उन्होंने अवगत कराया कि हैंडपंप रिबोर योग्य है और इस हैंडपंप का जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर ही रिबोर कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थिति दर्ज कर नदारद हो गए अभियंता
बदायूं। ग्राम रिजौला के अनेकपाल ने राजकीय नलकूप के ऑपरेटर की शिकायत की कि वह किसानों को पानी नहीं दे रहा है। एडीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप को तलब किया तो नलकूप विभाग के प्रथम खंड के जेई विद्याराम तथा तृतीय खंड के जेई उमेश चंद्र ने एडीएम को अवगत कराया कि किसी कार्य से साहब चले गए हैं। जिसपर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि मौका मिलते ही उपस्थिति दर्ज कर नदारद होना अत्यंत असंतोषजनक स्थिति है। उन्होंने एसडीएम सदर जंगबहादुर को निर्देश दिए कि दोनों अभियंताओं का जवाब तलब किया जाए। इस दौरान पर सीएमओ डॉ सुनील कुमार, सीओ सिटी अभिषेक यादव, सीओ उझानी प्रमोद कुमार यादव, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed