फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   360 Rnjisn cut guava tree

रंजिशन काट डाले अमरूद के 360 पेड़

Sat, 13 Feb 2016 08:07 PM IST
ककराला।
ककराला। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

तीन साल की कड़ी मेहनत कर अमरूद के पौधों को पेड़ तक ले जाने वाले किसान के 10 बीघा खेत में लगे अमरूद के करीब 360 पेड़ अज्ञात लोगों ने काट डाले। मौके पर पहुंचे किसान ने ये मंजर देखा तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के किसानों ने पानी छिड़का तो उसे होश आया। उसकी रोजी रोटी का एकमात्र जरिया समाप्त होने पर किसान और उसके परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पुलिस ने मौका मुआयना करके जल्द ही आरोपियों की तलाश करके कार्रवाई का भरोसा दिया है।
कस्बे के रिठौल क्षेत्र में अफसर अली खां पुत्र भूरे खां के 10 बीघा खेत में एक ट्यूबबेल और तीन साल पुराने अमरूद के करीब 360 पेड़ लगे हुए थे। आधी रात में किसी ने रंजिशन पेड़ काट दिए। पीड़ित किसान सुबह अपने खेत में पहुंचे और कटे हुए पेड़ देखकर बेहोश हो गए। आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान और मजदूरों की खेत पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पीड़ित किसान की रोजी रोटी का सहारा केवल खेतीबाड़ी है। किसान ने अमरूद के इस बाग को तीन वर्षों की कड़ी तपस्या से तैयार किया था। यहां बता दें कि इससे पहले भी वर्ष 2014 में किसान के आधे बाग के पेड़ अज्ञात लोगों ने काट दिए थे। पेड़ छोटे होने की वजह से पीड़ित किसान ने अपना नुकसान बर्दाश्त कर लिया था, लेकिन ये अब किसान की पूरी तीन साल की मेहनत थी। इसकी वजह से किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed