फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   35 year old dispute ends in Machlai, road paved till Karbala

Budaun News: मचलई में 35 साल पुराना विवाद खत्म, कर्बला तक रास्ता बना

Wed, 03 Jul 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
35 year old dispute ends in Machlai, road paved till Karbala
मचलई गांव मे किसानों की सहमति से क़र्बला तक ताजिये जाने को पुलिस की मौजूदगी मे रास्ता बनाती जेसी
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई में करीब 35 साल पुराना विवाद मंगलवार को समाप्त करा दिया गया। गांव में हर साल ताजिये दफनाने के दौरान कई बीघा फसल रौंद दी जाती थी। हर बार किसान इसकी शिकायत करते थे लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हो पाता था। मंगलवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों के सामने जेसीबी मंगवाकर रास्ता डलवा दिया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ उझानी शक्ति सिंह पहुंचे। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों को बुलाया गया। बैठक में कैप्टन राजेश कुमार ने बताया कि उनके गांव में हर साल ताजिये निकाले जाते हैं और हर साल उनकी कई बीघा फसल बर्बाद कर दी जाती है। बैठक के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और कर्बला तक मुआयना किया। फिर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर बात की। तो हिंदू समुदाय के लोग रास्ता देने को तैयार हो गए। कैप्टन राजेश, दिनेश, दामोदर, अनूप पाठक ने भी अपने खेतों से रास्ता दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर तुरंत उनके खेतों में रास्ता डलवा दिया। जिससे गांव का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया। जमीन दान देने वालों ने कहा कि अब उनकी फसल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed