{"_id":"5cdda474bdec22073d7999b0","slug":"31558029428-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। लंबे समय से क्षेत्र में चल रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर क्षेत्र के किसान काफी परेशान हो चुके हैं। बिजली के अभाव में खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर के किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया, साथ ही शीघ्र अघोषित कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
किसानों ने कहा कि इन दिनों खेतों में मक्का, बाजरा एवं मैंथा आदि की फसलें खड़ी है। लंबे समय से कर्मचारियों की मनमानी के चलते क्षेत्र के गांवों को 24 घंटे में मात्र तीन-चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इसमें भी कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। ऐसे में सिंचाई के अभाव में फसलें सूखती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कटौती को बंद न किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में नेम सिंह, रामसेवक, ओंकार सिंह, श्रीराम, चेतन सिंह, देवपाल, सूरज सागर, कृष्णपाल, सुनील कुमार, यशपाल, ग्रीश बाबू, बबलू, अरविंद कुमार, गौरव सिंह आदि शामिल रहे।