फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिल्ली में मिला शहर से लापता छात्र

दिल्ली में मिला शहर से लापता छात्र

Fri, 05 Apr 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मिला शहर से लापता छात्र
बदायूं। दो दिन पहले शहर से लापता हुए छात्र को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। 12 वर्षीय छात्र अभिषेक सक्सेना पुत्र दिनेश कुमार सक्सेना गांधी नगर मोहल्ला निवासी है। वह दो दिन पहले अपनी साइकिल लेकर अलापुर रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल जाने को घर से निकला था लेकिन वह रास्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। छात्र स्कूल नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। उसके बाद उन्होंने तलाश किया लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी छात्र की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह कोतवाली में तैनात एसआई देशराज सिंह ने अभिषेक को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक कक्षा आठ का छात्र था तथा दो विषयों में फेल हो गया था। परिवार वालों के डर से वह चला गया। अब उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed