फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मासूम को इलाज के  लिए करना पड़ा दो घंटे इंतजार

मासूम को इलाज के  लिए करना पड़ा दो घंटे इंतजार

Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मासूम को इलाज के  लिए करना पड़ा दो घंटे इंतजार
उझानी (बदायूं)। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को कहां-कहां नहीं भटकना पड़ता, इसका नमूना शनिवार को देखने को मिला। बीमार मासूम बेटे को दवा दिलाने के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे दंपती को इमरजेंसी में जब कोई डॉक्टर नहीं मिला तो उसे परिसर में ही करीब दो घंटों तक चक्कर काटने पड़े। वह तो गनीमत रही जो सूचना के बाद दूसरे चिकित्साधिकारी इमरजेंसी में पहुंच गए और उन्होंने मासूम का इलाज किया।
विज्ञापन

मामला दोपहर में करीब एक बजे का है। मुजरिया क्षेत्र के गांव वितरोई निवासी अंशू तोमर का मासूम बेटा बीमार पड़ गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने एंबुलेंस बुला ली। पत्नी और मासूम बेटे के साथ अंशू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा तो इमरजेंसी में नर्सिंग स्टॉफ के अलावा डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अंशू अस्पताल परिसर में काफी देर तक चक्कर काटता रहा लेकिन किसी भी डॉक्टर ने मासूम की सुध नहीं ली। स्वास्थ्य कर्मियों से उसकी नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे बाद इसकी भनक चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह को लगी तो वह फार्मासिस्ट अमित त्रिपाठी के साथ इमरजेंसी में पहुंचे और मासूम का इलाज शुरू कर दिया। एंबुलेंस चालक रामपाल ने बताया कि इमरजेंसी में पहुंचते ही उसने कॉल भी की लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. शोयस दीक्षित इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन विभागीय कार्य से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला जाना पड़ गया था।
विज्ञापन

-------------
रेफर करने का फंडा अपनाते हैं डॉक्टर
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं तो बहुत होनी चाहिए लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को उनका फायदा नहीं मिल पा रहा है। यहां न तो बाल रोग विशेषज्ञ है और न हीं हड्डी रोग का कोई चिकित्सक है। दो महीना पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ मतबूल रहमान गैरहाजिर हो गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने चार्ज लेने के बाद ड्यूटी पर आना ही मुनासिब नहीं समझा। हालत यह है कि एक्सीडेंटल या फिर कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज आ जाए तो उसे रेफर करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed